फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विभागों की तत्परता परखने को रेल प्रशासन ने की मॉकड्रिल

विज्ञापन
मथुरा जंक्शन पर मॉकड्रील के दौरानबचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम। संवाद
विज्ञापन
मथुरा। रेल प्रशासन ने जिला स्तरीय विभागों की सक्रियता परखने के लिए बुधवार सुबह मथुरा जंक्शन पर मॉकड्रिल की। रेल यार्ड में खड़ी बोगी में आग की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य सहित संबंधित विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

रेलवे यार्ड में सुबह 10:50 मिनट पर खड़ी बोगी में आग लगने की सूचना प्रसारित की गई। इससे रेल अधिकारी, जिला प्रशासन, दुर्घटना राहत वाहन, एडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। रेल प्रशासन ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों और दुर्घटना राहत वाहन को मौके पर पहुंचने की सूचना दी। जिला प्रशासन की मदद से अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने लगभग 1 घंटे बाद 11: 47 पर आग पर काबू पा लिया गया। आगरा मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मॉकड्रिल रेल प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों की तत्परता को देखने के लिए किया जाता है। सभी विभागों ने जिम्मेदारी के साथ काम किया। इस दौरान एडीआरएम प्रणव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें