फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस ने दिन में ही कराया था दंपती में समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना में कूदने वाले महिला और उसके पति के बीच पुलिस ने सोमवार दोपहर ही समझौता करवाया था। इसके बाद शाम को वह तीनों बच्चियों सहित यमुना में कूद गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पूनम का मायका धौलपुर के नाना साहब बाड़ा इलाके में है। जनवरी 2015 में उसकी शादी हरिओम के साथ हुई थी। हरिओम का मोबाइल व टीवी रिपेयरिंग का काम है। पूनम को शक है कि हरिओम के कोसीकलां की एक महिला से संबंध हैं। उसने उस महिला को रविवार को फोन पर भला-बुरा भी कह दिया था। कोसीकलां की महिला सोमवार को पुलिस के पास मोबाइल रिकॉर्डिंग लेकर पहुंची। कोतवाली पुलिस ने मामले को समझा और पूनम व हरिओम को बुलाया। तीनों की करीब दो घंटे तक काउंसलिंग की। इसके बाद तीनों ने आपस में समझौता कर लिया। बताया जा रहा है कि घर जाकर पूनम का फिर से पति के साथ विवाद हुआ। इसके बाद पति घर से निकल गया और पूनम तीनों बच्चियों को लेकर हंसगंज, जमुनापार चली गई।
यमुना में कम पानी होने से बची महिला की जान

पूनम और तीनों बच्चियों के यमुना में देख राहगीरों ने बचाव के लिए यमुना में छलांग लगा दी। जिस जगह पूनम ने छलांग लगाई वहां करीब साढ़े चार फीट पानी था। इतने पानी में बच्चियां तो डूब गई, पर पूनम बच गई।
विज्ञापन



महिला उपचाराधीन है। पति पर शक के चलते उसने बच्चियों संग यमुना में छलांग लगाई थी। तीनों बच्चियों की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। महिला के मायके वालों को सूचना दे दी है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन




- डाॅ. अरविंद कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें