फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तीन बच्चियों संग यमुना में कूदी महिला, मासूमों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर कोतवाली के डैंपियर नगर इलाके की एक महिला ने पति पर अवैध संबंधों के शक में सोमवार शाम तीन बच्चियों के साथ यमुना में छलांग लगा दी। तीनों बच्चियों की मौत हो गई। महिला को आसपास के लोगों ने बाहर निकाल लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सोमवार दोपहर ही महिला का उसके पति से समझौता कराया था। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। देर रात तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन

मूलरूप से आगरा के एत्माद्द्दौला निवासी हरिओम डैंपियर नगर के पंजाबी पेंच में रहते हैं। पत्नी पूनम अपने तीन बच्चियों अंशिका (8), वंशिका (6) और चारू (3) के साथ शाम साढ़े सात बजे के करीब जमुनापार थाना क्षेत्र के हंसगंज इलाके में पहुंची और बच्चियों के साथ यमुना में कूद गई। राहगीरों की निगाह पड़ी तो चारों को यमुना से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें