फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
स्टेडियम में हुई राज्य स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
विज्ञापन
मथुरा। स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन, बायथलॉन और ट्रायथलॉन चैम्पियनशिप हुई। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिका धावकों ने प्रतिभाग किया। सभी विजेता खिलाड़ी 4 अक्तूबर को इंदौर में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक वर्ग में सक्षम शर्मा प्रथम, देव शर्मा द्वितीय, पीयूष निषाद तृतीय स्थान तथा बालिका वर्ग में खुशी राघव प्रथम, अनायास चौधरी द्वितीय, अंडर- 9 बालक में विश्व विजय प्रथम, ऋषभ प्रताप द्वितीय, रियान सोनी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अद्विका राय प्रथम स्थान पर रहीं। अंडर-11 बालक वर्ग में अक्षत गुप्ता प्रथम, अनजान त्रिपाठी द्वितीय, आयुष गुप्ता एवं रामेंद्र राय तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सौम्या मदेशिया प्रथम, तेजस्विनी राव द्वितीय, अंडर-13 बालिका वर्ग में एलिस प्रथम, सृजन गुप्ता द्वितीय, हिमानी तृतीय, अंडर-17 बालक वर्ग में अतर सिंह प्रथम, रिद्धिमा राय द्वितीय, ताशी जड़िया तृतीय, अंडर-19 बालिका वर्ग में रूबी प्रथम, संध्या द्वितीय स्थान पर रहीं। मास्टर वर्ग में गिर्राज पहलवान प्रथम, उमाशंकर द्वितीय एवं ज्ञान पाल तृतीय स्थान पर रहे। सभी खिलाड़ी 4 अक्तूबर को इंदौर में होने वाली नेशनल मॉडर्न पेंटाथलॉन, बायथलॉन और ट्रायथलॉन चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि एमएलसी योगेश नरवार एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। इस दौरान कन्हैया गुर्जर, आयोजन सचिव शुभम शर्मा, नितेश राठी, शैलेश मिश्रा, शैलेंद्र कुमार, अमरीश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें