फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा हादसा: टीला खुदाई के कारण ढह गए छह मकान, मुख्य आरोपी गिरफ्तार...इसलिए पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Fri, 20 Jun 2025 10:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा हादसे के मुख्य आरोपी सुनील चैन को पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया। इसके बाद देर रात उसे आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इससे लगता है कि पूरी पटकथा पहले ही लिख गई थी।

 
विज्ञापन
मथुरा में बड़ा हादसा, छह मकान ढहे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा हादसे के मुख्य आरोपी सुनील चैन की गिरफ्तारी उसकी मेडिकल हिस्ट्री के साथ हुई। इसी मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर वह जेल के स्थान पर आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जांच के नाम पर एसएन मेडिकल भेजे आरोपी की बीमारी में भी अब इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

 

रविवार को माया टीला खुदाई के कारण छह मकान ढह गए और सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सुनील चैन उसके साथियों का नाम सामने आए। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद मंगलवार को नाटकीय ढंग से मथुरा-वृंदावन रोड स्थित पीएमबी कॉलेज के पास से सुनील चैन उर्फ सुनील गुप्ता और उसके साथी पप्पू को गिरफ्तार किया। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उसने अपनी मेडिकल हिस्ट्री निकालकर चिकित्सकों के समक्ष रख दी। मेडिकल हिस्ट्री के हिसाब से उसे ह्रदय रोग है और उसका अपेंडिक्स का हाल ही में ऑपरेशन हुआ। उसके पेट पर ऑपरेशन के बाद टांकों के ताजा निशान भी थे। टांकों से ऐसा प्रतीत हो रहा था गिरफ्तारी से एक दो दिन पहले ही ऑपरेशन हुआ हो।

 

जिला अस्पताल के चिकित्सक उसकी मेडिकल हिस्ट्री को देखकर परेशान हो गए। इसके बाद पुलिस उसे कोर्ट में लेकर पहुंची। कोर्ट से जिला कारागार लेकर पहुंची तो यहां जेल के चिकित्साधिकारी ने उसका मेडिकल फिट होने का प्रमाण पत्र पुलिस से मांगा। जिला अस्पताल के मेडिकल प्रमाण पत्र में दिल की बीमारी की जांच का कोई उल्लेख नहीं था। इसलिए उसके जिला कारागार में लेने से मना कर दिया। पुलिस का एक दरोगा और दो सिपाही उसे लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां मंगलवार से वह भर्ती है।

 
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि भर्ती होने के बाद सुनील चैन की बीमारी की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। अब उसे हाई ब्लड प्रेशर तो है ही, वह हाई लेवल का शुगर पेशेंट भी है। जांच के लिए गए सुनील चैन को चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया है और अब उसके सभी टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही डिस्चार्ज करने को पुलिस से कह दिया है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुनील चैन को गिरफ्तार कर जेल भेजने के प्रयास किए। रात को कोर्ट से रिमांड भी लिया, लेकिन नियमानुसार उसे जेल नहीं भेज सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें