फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सेना के सूबेदार के घर से चोरी करने वाला गिरफ्तार

Thu, 14 Sep 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र की श्रीराधाकृष्णधाम काॅलोनी में सोमवार शाम सेना के सूबेदार के घर से नकदी व सामान चोरी करने का आरोपी बुधवार को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से चोरी किया मोबाइल सहित तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के अनुसार सूबेदार सुरेंद्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह के घर से 30 हजार रुपये कीमत का मोबाइल और 20 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई थी। सीओ के अनुसार चोर को पुलिस की टीम ने कच्चा रास्ता, औरंगाबाद के पास से गिरफ्तार किया।
उसकी पहचान शिवराम उर्फ शिवा पुत्र वीरेंद्र निवासी गणेशपुरम कॉलोनी थाना सदर बाजार के तौर पर हुई है। इससे पूर्व वह आर्म्स एक्ट व अपहरण के मुकदमे में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें