फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री का स्वागत करते पदा​धिका
विज्ञापन
मथुरा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह रविवार को खंडेलवाल सेवा सदन में आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने की। संचालन प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी तथा विशिष्ट अतिथि विधायक पूरन प्रकाश रहे। अतिथियों ने संस्थापक अध्यक्ष स्व. नेकीराम गर्ग के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कैबिनेट मंत्री ने व्यापारियों के हित में हर समय साथ देने का भरोसा दिलाया। विधायक पूरन प्रकाश ने स्वयं को व्यापारी बताते हुए संगठन के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंक की स्थापना और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की मांग उठाई गई। कार्यक्रम में चौधरी विजेंद्र सिंह, एसके सक्सेना, सुभाष गोयल, अशोक बाटला, नौशाद मिर्जा, ममता सिंघल, अलीशा सिद्दीकी, मोनिका यादव, विवेक चावला, मदन मोहन श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना आदि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें