फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चैत्र नवरात्र मेले के लिए सजने लगा नरी-सेमरी देवी मंदिर

विज्ञापन
गांव सेमरी स्थित नरी सेमरी मंदिर में दीवार पर लगी गंदगी को हटाते मजदूर।
विज्ञापन
छाता। गांव सेमरी में चैत्र नवरात्रों के दौरान लगने वाले प्रसिद्ध नरी-सेमरी देवी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 19 मार्च से शुरू होने वाले इस 10 दिवसीय मेले को लेकर मंदिर प्रशासन और सेवायतों ने व्यवस्थाएं संभाल ली हैं।
विज्ञापन


मंदिर सेवायत अजय पुजारी ने बताया कि मेला अमावस्या से दशमी तिथि तक चलेगा। मेले की महत्ता को देखते हुए मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई और रंगाई-पुताई आदि कार्य चल रहे हैं। सेवायतों के अनुसार मेले में यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में कतारबद्ध दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें