फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नगर आयुक्त ने गोपाल सखाओं के साथ लगाई झाड़ू, लोगों से की ये अपील

Sat, 27 Sep 2025 10:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए नगर आयुक्त जग प्रवेश ने  गोपाल सखाओं के साथ झाड़ू लगाई। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
मथुरा। औरंगाबाद में कूड़ा उठाते नगर आयुक्त जग प्रवेश व सफाई करते गोपाल सखा। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा नगर आयुक्त जग प्रवेश ने शुक्रवार को गोपाल सखाओं (सफाईकर्मी) के साथ औरंगाबाद में झाड़ू लगाई। साथ ही लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इसके बाद शिविर में गोपाल सखाओं का स्वास्थ्य चेकअप कराया गया।
विज्ञापन


वार्ड-28 के औरंगाबाद क्षेत्र में इस अभियान का शुभारंभ किया गया। नगर आयुक्त ने गणेश मंदिर के सामने मुख्य मार्ग व आसपास के क्षेत्रों में स्वयं पॉलिथीन एवं कूड़ा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उनके साथ सफाई कर्मी, क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि समेत सफाई कर्मियों ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसी क्रम में वार्ड-21 के चैतन्य विहार फेस-2, आनंद वाटिका में भी सफाई अभियान चला।  इसके अलावा अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार की उपस्थिति में जनरलगंज स्थित नगर निगम कार्यालय में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वच्छता के महत्व एवं स्वच्छ जीवनशैली के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि, सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान, परियोजना प्रबंधक अभिलाष सांगवान समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें