मथुरा। खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान के तहत जिला प्रशासन व खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 6 और 7 जनवरी को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में होगा।
विज्ञापन
शुभारंभ सांसद हेमा मालिनी 6 जनवरी को सुबह 11 बजे करेंगी। आयोजन में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
इस दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबाल, फुटबाल, जूडो, भारोत्तोलन और बैडमिंटन जैसी स्पर्धाएं कराई जाएंगी। जिला क्रीड़ाधिकारी राकेश यादव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल संस्कृति, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। समापन 7 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे होगा।