फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जच्चा-बच्चा उप स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार, इलाज की दरकार

विज्ञापन
मथुरा। जर्जर हालत में जच्चा बच्चा केंद्र। - फोटो : mathura
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। जच्चा-बच्चा उप स्वास्थ्य केंद्र की इमारत जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। हालत यह है कि लोगों ने अपने-अपने घरों का कूड़ा भी यहीं डालना शुरू कर दिया है। बीमारों की सेवा के लिए बना यह उप स्वास्थ्य केंद्र आज खुद बीमार नजर आ रहा है और इसे भी इलाज की दरकार है।
विज्ञापन

यहां जच्चा-बच्चा केंद्र का निर्माण करीब दो दशक पहले कराया गया था। उस समय यहां पर डॉक्टर और स्टाफ नर्स की नियुक्ति भी की गई थी, लेकिन आज यह जच्चा-बच्चा केंद्र अपने हालात पर खुद आंसू बहा रहा है। राधाकुंड में कोई सरकारी अस्पताल न होने के कारण छोटे-छोटे इलाज के लिए भी गरीब लोगों को गोवर्धन सीएससी या मथुरा इलाज के लिए दौड़ लगानी पड़ती है। स्थानीय निवासी पप्पन मिश्रा ने बताया कि यह इमारत पेशाबघर और कूड़ा घर बनकर रह गई है। कई बार अस्पताल की हालत को लेकर स्वास्थ्य विभाग से बात की गई और स्थिति के बारे में अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया।

वर्जन
जिन स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है, उनकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी है। कुछ उपकेंद्र को सुचारू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. नेहा चौधरी, प्रभारी सीएससी गोवर्धन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें