फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की पिटाई कर जंजीर, अंगूठी और मोबाइल छीन ले गए नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। दुकान पर बैठे व्यापारी की पिटाई कर लुटेरे मोबाइल, सोने की जंजीर व अंगूठी छीन ले गए। शनिवार को तीन लोग दुकान पर आए थे। वे व्यापारी को पीटते हुए रेलवे लाइन की ओर ले गए। उसके साथ मारपीट कर गले से सोने की जंजीर, अंगूठी एवं मोबाइल छीन कर भाग गए। व्यापारी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्यामसुंदर अग्रवाल हाथी दरवाजा स्थित दुकान पर बैठा था। इसी दौरान महेश कौशिक, कल्लू पंडित, राहुल गुर्जर निवासीगण नीमगांव वहां पहुंचे। व्यापारी को पीटते हुए दुकान से रेलवे लाइन की ओर ले गए। उसके गले से सोने की जंजीर, अंगूठी व मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पीड़ित के भाई सतीश चंद्र ने बताया कि श्यामसुंदर अग्रवाल को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि पीड़ित व्यापारी के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें