फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: औद्योगिक क्षेत्र की गली हुई बदहाल, दलदल में फंस जाते हैं वाहन

विज्ञापन
मथुरा। औद्योगिक क्षेत्र में सड़क बदहाल होने के चलते एक कर्मचारी की मोपेड गिर गई।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में बदहाल सड़क उद्योग संचालकों और कर्मचारियों के लिए मुसीबत बन गई है। माल लेकर आने वाले वाहन दलदल में फंस जाते हैं तो वहीं कर्मचारी भी गिरकर चोटिल हो जाते हैं। उपायुक्त उद्योग को सड़क ठीक कराने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन


आरके केमिकल्स के संचालक प्रदीप कुमार अग्रवाल ने उपायुक्त उद्योग को शिकायती पत्र सौंपा है। बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सड़क संख्या 6 बदहाल है। भूखंड संख्या ई-1 से लेकर एस-12 तक जलभराव और दुर्दशा के चलते उद्योगों के संचालन पर भी संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि सड़क बदहाल होने के चलते कच्चा माल लेकर आने वाले वाहन फंस जाते हैं। इससे कार्य प्रभावित होता है। इसके साथ ही काम करने के लिए आने वाले कर्मचारियों के वाहन भी फंसने से कई बार वह गिरकर चोटिल भी हो गए हैं। उपायुक्त उद्योग से सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें