वृंदावन। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद बल्लभ गोस्वामी एवं आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने कहा कि इस बार सनातन होली मिलन समारोह यूजीसी के नये नियमों के विरोध में मनाया जाएगा। सात मार्च को होने वाले इस उत्सव में मुख्य वक्ता पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, अनिल मिश्रा, स्वामी आनंद स्वरूप महाराज होंगे।
यह बात उन्होंने राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ द्वारा बृहस्पतिवार को गोधूलि पुरम स्थित हरिदास धाम में आयोजित बैठक व्यक्त किए। पंडित चंद्रलाल शर्मा एवं धनेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी सनातनी भाग लें। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज एवं जितेंद्र राणा ने कहा कि यदि सवर्णों की मांग सरकार ने नहीं मानी तो सरकार भी नहीं चल पाएगी। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ एवं गरीब एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक महाजन ने कहा कि 7 मार्च को गुरुकुल रोड स्थित कृष्ण साधक ट्रस्ट में 1 से 3 बजे तक सभा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में ब्रह्मचारी विमल चैतन्य, नीरज गौड़, गोविंद नारायण, महंत जानकी शरण, अविनाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।