फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गणेशरा में अनावासीय अतिक्रमण हटाएगी सिंचाई विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सिंचाई विभाग की टीम के साथ बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने गणेशरा इलाके में पहुंचकर जायजा लिया। टीम ने यहां अनावसीय निर्माणों को हटाने के लिए चिह्ननांकन किया है। शुक्रवार को यहां अनावसीय अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

ड्रैनेज भूमि पर बनाए मकानों को हटाने की तैयारी में जुटा सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा किए गए सर्वे के बाद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया । बृहस्पतिवार गणेशरा रोड पर पहुंची टीम में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज वर्मा, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, सिंचाई विभाग के अधिकारी शामिल रहे। एसपी सिटी ने बताया कि अनावसीय अतिक्रमणों को चिह्नित कर लिया गया है, इन्हें हटाया जाएगा। जहां तक आवासों की बात है, इसके लिए पुनर्वास के बाद कदम उठाया जाएगा। इसके लिए भी शासन से पत्राचार किया जा रहा है। कृष्णा नगर क्षेत्र में आगरा-दिल्ली राजमार्ग के किनारे सिंचाई विभाग की 15 किलोमीटर लंबी नहर है। इस पर करीब साढे़ तीन किलोमीटर नहर पर लोगों ने कब्जा कर लिया। ॉयहां पर लोग पिछले 40-50 सालों से रह रहे हैं। इस वर्ष 19 जनवरी को सिंचाई विभाग की ओर से 261 मकानों पर लाल निशान लगाए गए थे। इसके साथ ही उन्हें नोटिस भी थमाया गया था। अदालत ने इन्हें विस्थापित करने से पूर्व इनका पुनर्वास करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें