फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जांच टीम ने छाता उप डाकघर से दस्तावेज किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छाता उप डाकघर में फर्जी डाक टिकट मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम ने उप डाकघर से दस्तावेज एकत्रित किए हैं। टीम ने अब कई बिंदुओं पर जांच करनी शुरू कर दी है। जो डाक बुक होकर डाकघर से भेजी गई हैं, उनके अब आर्टिकल मिलान करने के लिए टीम साक्ष्य जुटा रही है, लेकिन अभी कुछ हाथ नहीं लग सका है। उधर, निलंबित उप डाकपाल व क्लर्क को मुख्यालय से संबद्ध कर उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पत्र जारी किया है।
विज्ञापन



छाता उप डाकघर में फर्जी टिकट चिपकाकर डाक भेजने के मामले में उप डाकपाल मदन लाल व क्लर्क मोहित को निलंबित करके उन्हें मुख्यालय पर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं मामले में जांच टीम ने छाता उप डाकघर से दस्तावेज एकत्रित किए हैं, जिसमें जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही डाक भेजने वाले लिफाफे के आर्टिकल नंबर के साक्ष्य को पता लगाने में जुट गई है, लेकिन अभी टीम को कुछ हाथ नहीं लगा। जांच टीम के अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही कुछ आगे सबूत मिलेंगे। प्रवर डाक अधीक्षक विजेंद्र ने बताया कि अभी जांच चल रही है।



कोसीकलां से कर्मचारी को लगाया छाता
छाता उप डाकघर में तीन स्टाफ तैनात था, जिसमें से दो को फर्जी टिकट मामले में निलंबित कर दिया। ऐसे में एक महिला स्टाफ वहां पर तैनात थीं। अब कोसीकलां डाकघर से एक कर्मचारी को यहां पर विभागीय कार्य के लिए अटैच करके लगाया गया है। जिससे उप डाकघर में आने वाले ग्राहकों को परेशानी नहीं उठानी पड़े।
विज्ञापन




डाकघर में टिकट रखे रहे, बुक होकर जाती रही डाक

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छाता उप डाकघर में पहले से ही टिकट कम उपलब्ध थे। साथ ही टिकट की बिक्री मामूली हुई लेकिन बुकिंग करने की स्थिति सीमा पार कर गई। कुछ संदिग्ध लगने पर प्रारंभिक जांच की तो उप डाकपाल और क्लर्क की मिलीभगत से फर्जी टिकट से डाक भेजने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें