फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में गर्मी से हाहाकार: दिन में 42.8 तो रात का पारा पहुंचा 31°C, लू का कहर जारी; जानें कब से मिलेगी राहत

Wed, 29 Apr 2026 11:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में भीषण गर्मी के चलते दिन के साथ अब रातें भी तपने लगी हैं और तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लोगों को गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान से राहत नहीं मिल रही, हालांकि मौसम विभाग ने आंधी और बूंदाबांदी के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
मथुरा गर्मी में छाता लगाकर जाती युवतियां। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भीषण गर्मी से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। दिन में सूरज के ताप को झेल रहे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है, क्योंकि रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। 5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ रात दहकने लगी है।
विज्ञापन

जिले में एक हफ्ते के बाद भी भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। भीषण गर्मी का असर जन सामान्य पर दिखाई देने लगा है। अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा तो रात भी तपी। रात का तापमान 26 डिग्री से बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सीजन की सबसे गर्म रात रही।
विज्ञापन

सोमवार की रात को आई आंधी भी बेअसर रही। इससे गर्मी से कोई राहत नहीं मिल सकी। लोगों को रात में पंखे की हवा भी गर्म लगी। पशु पक्षियों का भी हाल बेहाल है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन आंधी और बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैंं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें