फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। रामलीला संस्थान द्वारा आयोजित भरत मिलाप मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रथम चरण में शाम 6 बजे ग्यालाल स्मृति भवन से भरत शत्रुघ्न की सवारी खडांऊ सहित निकाली जाएगी। यह सवारी भरत मिलाप चौक पर जाकर ठहरेगी। द्वितीय चरण में राम, लक्ष्मण, जानकी एवं हनुमान की पुष्पक विमान की झांकी निकाली जाएगी।
विज्ञापन


संस्थान के समन्वयक हरेंद्र सिंह, अध्यक्ष अजय मंगला ने बताया कि झांकियां अग्रसेन मार्ग, बस स्टैंड, आंबेडकर पार्क, रेलवे रोड की पुरानी जीटी रोड, शेरगढ़ चौराहा, घंटाघर, पंजाबी बाजार, सब्जी मंडी, सुभाष बाजार, बजाजा बाजार होती हुई भरत मिलाप चौक पहुंचेगी। यहां पर भरत मिलाप होगा। मुख्य अतिथि संजीव जाविया, देशबंधु अग्रवाल, मेला आचार्य मोर मुकुट शास्त्री मंत्रोच्चार के मध्य राज्याभिषेक करेंगे। लीला निर्देशक सत्यनारायण शर्मा के सानिध्य में 24 अवतारों का प्रदर्शन एवं आतिशबाजी होगी। पुष्पक विमान के साथ 20 से अधिक झाकियां निकाली जाएगी। अन्नू वैद्य, गौरव अग्रवाल, रिषी मंगला, सोनू मंगला, पुनीत सिंघला, शंभू चौधरी आदि व्यवस्थाओं में जुटे हैं। संवाद
-
शाम चार बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

मेले के आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। रूट डायवर्जन के साथ सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को ध्यान में रखकर पुलिस प्रशासन ने नगर को छह सेक्टरों में बांटा है। मेले के दौरान भारी वाहनों का शाम चार बजे से नगर में प्रवेश पूरी तरह से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि नगर के प्रवेश द्वारों पर बैरियर लगाए गए हैं। शेरगढ़ एवं शाहपुर की ओर से आने वाले वाहनों को गोपाल बाग पुलिस चौकी के समीप, नंदगांव की ओर से आने वाले वाहनों को हिंदू इंटर कॉलेज पर, राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से आने वाले वाहनों को मंडी समिति तथा ईदगाह की तरफ से आने वाले वाहनों को ईदगाह के सामने रोका जाएगा। मेले में लाठी-डंडा, हॉकी लेकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गलियों में सादा वर्दी में पुलिस फोर्स तैनात होगी। 50 सब इंस्पेक्टर, 10 महिला कांस्टेब सहित समेत कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, ट्रैफिक पुलिस, फायर ब्रिगेड, टियर गैस स्क्वाड आदि की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें