फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अभी और बढ़ेगी गर्मी, पारा 46 डिग्री

Mon, 22 May 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सूर्यदेव के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। सोमवार को धूप की प्रखर किरणें लोगों के शरीर को झुलसाती रहीं। वहीं गर्म हवाएं भी परेशान किए थीं। मथुरा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी और तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


मई का महीना जैसे-जैसे समाप्त होने की ओर है, वैसे-वैसे धूप के तेवर भी तल्ख होते जा रहे हैं। गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में लोग अब डरने लगे हैं। सोमवार को भी दिन भर यही हाल रहा। जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। यदि यह काम सुबह अथवा शाम पर टाला जा सकता है तो इसे टालने का ही प्रयास किया गया। घर से निकलने से पहले धूप और गर्मी से बचाव के उपाय किए। नींबू पानी, जूस, आम का पन्ना, बेल का जूस आदि पी रहे हैं। इसके बाद भी गर्मी से बचना मुश्किल हो रहा है।

इधर अभिभावक तेज धूप और गर्मी से बच्चों को भी बचाने का प्रयास कर रहे हैं। चूंकि बच्चों की स्कूल की छुट्टियां आरंभ हो चुकी हैं तो वह पूरे दिन घर में ही धमाचौकड़ी मचा रहे हैं। उन्हें शाम को दिन ढलने के बाद ही घर से खेलने के लिए निकलने दिया जा रहा है। वहीं बाजार में भी दोपहर में सन्नाटा दिखाई दे रहा है। दुकानों पर ग्राहक नदारद हैं। राया कृषि केंद्र के वरिष्ठ शोध सहायक मौसम वैधशाला शिवाकर भदौरिया ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। वहीं अगले दो दिन और अधिक गर्मी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें