फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। खेत पर लगे इंजन को चालू करने के लिए यमुना से पानी लेने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव बाबूगढ़ निवासी भगवान सिंह का खेत यमुना किनारे है। रविवार को 15 वर्षीय बेटा मानपाल भी खेत पर काम कर रहा था, इंजन को चालू करने के लिए थोड़ा पानी चाहिए था, पानी लेने यमुना किनारे आ गया और पैर फिसलने से गिर गया। देखते ही देखते डूबता गया और बह गया। परिजनों ने तलाश करने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार को घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका शव उतराता मिला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें