फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पांच दिन बाद और बढ़ेगी तपिश...पारा 34 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
वृंदावन में धूप से बचने के लिए छाता लगा कर जाती महिला और युवती
विज्ञापन
मथुरा। मार्च की विदाई में ही सूर्य ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लोगों को अभी से जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। अगले पांच दिनों में गर्मी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। दिन का तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन





बीते सप्ताह की तुलना में शुक्रवार को जिले में दिन का तापमान करीब 4.0 डिग्री तक बढ़ा है। अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री पहुंचने की वजह से दिनभर काफी तपिश रही। गर्मी बढ़ने का प्रभाव सड़कों पर भी दिखाई दिया और दोपहर में लोगों की भीड़ कम नजर आई। वहीं, शाम को पारे में करीब 17 डिग्री का अंतर रहा।


मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, अगले पांच दिनों में तपिश बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। हवा की गति बढ़ने पर जल्द लू चल सकती है। मार्च की विदाई गर्मी के साथ होने के साथ ही अप्रैल का आगमन भी भारी तपिश के साथ होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें