फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंडप में बैठा था दूल्हा... फिल्मी स्टाइल में घुसे बदमाश और मार दी गोली, मच गई भगदड़

Thu, 15 Feb 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा में बरात चढ़त के दौरान दूल्हा मंडप में बैठा था। बदमाश फिल्मी स्टाइल में घुसे और उसे गोली मार दी।घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
दूल्हा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में बरात चढ़त के दौरान बदमाशों ने दूल्हे को गोली मार दी। गोली लगने से दूल्हा लहूलुहान होकर गिर गया। घटना से बरात में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को सीएचसी भेजा। हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


नौहझील थाना क्षेत्र के फरीदमपुर निवासी निरंजन ने बेटी सोनम की शादी अलीगढ़ में तय की थी। बरात पिसवा थाना क्षेत्र के दमुआका गांव से आई थी। गांव निवासी रेखपाल के पुत्र गौरव के साथ शादी तय हुई थी। बुधवार को दोनों की शादी थी। चारों ओर खुशी का माहौल था। निरंजन ने शादी का कार्यक्रम रायपुर मार्ग स्थित कृष्णा मैरिज होम में रखा। बरात चढ़त के दौरान पांच-छह बदमाश गाड़ी में आए। वह सीधे मैरिज होम में घुस आए। 

गोली लगने से गिर गया दूल्हा

दूल्हे ने बताया कि बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली उसकी जांघ में जा धंसी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली लगी देख बरातियों में भगदड़ मच गई। सूचना पर इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अंकित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया दूल्हे को मथुरा के लिए रेफर किया गया है। जांच की जा रही। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें