फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गांव में रेंज के थानों की पुलिस व पीएसी तैनात

Thu, 15 Feb 2024 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर(कासगंज)। कोतवाली के महिला शौचालय में पुलिस हिरासत में आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक ने बुधवार को उपचार के दौरान अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। जैसे ही पुलिस को युवक के दम तोड़ने की जानकारी हुई वैसे ही पुलिस प्रशासन अलर्ट पर आ गया। गांव रसलुआ सुलहपुर में रेंज के अन्य थानों की पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई। एसपी ने जिले के अधिकारियों के साथ तत्काल कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर मंत्रणा की व सभी को अमांपुर कोतवाली रवाना कर दिया। अमांपुर कोतवाली और पीड़ित युवक के गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और पीएसी की तैनाती सुनिश्चित की गई।हालांकि घटना के दिन से 9 फरवरी को ही गांव रसलुआ सुलहपुर में डीआईजी के निर्देश पर रेंज के जिलों का पुलिसबल भी तैनात किया गया था। यह तैनाती लगातार चल रही थी। युवक की मौत के बाद से गांव में यह तैनाती और बढ़ा दी गई। जिले के सभी थानों की पुलिस और सभी सर्किल के सीओ अमांपुर पहुंच गए। स्वयं एसपी फोर्स की तैनाती को लेकर लगातार समीक्षा कर रहीं थीं और जानकारी ले रहीं थीं। सायं के समय तक गांव को पूरी तरह से पुलिस की छावनी में तब्दील हो गया। गांव के बाहरी क्षेत्र में और गांव की बस्ती के अंदर सभी जगह पुलिस तैनात थी। अमांपुर कोतवाली में भी बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया। दंगारोधी उपकरणों से लैस पुलिसकर्मी जगह जगह तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें