फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाएगी सरकार

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अति​थिगण। 
विज्ञापन
राधाकुंड। उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा कि कहा कि ब्रज में श्रद्धालुओं ओर लोगों को बंदरों के उत्पात से राहत दिलाने के लिए सरकार जल्द ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने बताया कि ब्रज के धार्मिक, पर्यावरणीय और पर्यटन महत्व को ध्यान में रखते हुए यहां व्यवस्थित वन्यजीव प्रबंधन योजना तैयार की जा रही है। वन मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को हरियाली के मामले में उत्तराखंड की तरह हरा-भरा प्रदेश बनाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि वृंदावन में दो नए पार्क विकसित किए जाएंगे। इससे हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

वह गांव जुल्हैंदी स्थित श्री चित्रगुप्त पीठ के चौथे वार्षिकोत्सव पर रविवार को 51 फीट ऊंची भगवान ब्रह्माजी की भव्य मूर्ति का अनावरण समारोह में पहुंचे थे। मूर्ति का अनावरण स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त महाराज, वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, उत्तराखंड के जल मंत्री दिनेश आर्य की उपस्थिति में हुआ।
मयंक सक्सेना ने मंत्री व साधु-संतों का स्वागत किया। स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त महाराज ने कहा कि भगवान ब्रह्मा की विशाल मूर्ति आने वाली पीढ़ियों को सनातन परंपरा से जोड़ने का माध्यम बनेगी। धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें