फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: युवती से सरेराह लूट का चौथा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के गोवर्धन रोड पर 12 जुलाई को महिला कलेक्शन एजेंट से 65 हजार की लूट में फरार चौथे आरोपी को पुलिस ने संग मंगलवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और उपचार के बाद जेल भेज दिया पुलिस ने इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी से लूट की रकम, चोरी की एक बाइक, तमंचा आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड में कार्यरत कलेक्शन एजेंट से लूट में फरार इनामी अपराधी फरमान पुत्र शेर मोहम्मद उर्फ शेरा हाल निवासी महेंद्र नगर, हाईवे व मूल निवासी सुखदेव नगर, कोतवाली के संबंध में सूचना मिली थी कि वह बाइक से मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर आ रहा है। इस पर हाईवे पुलिस व एसओजी की टीम ने ग्राम दतिया के सामने भोले सत्संग मैदान के आगे गोवर्धन मार्ग पर उसे घेर लिया।

पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भागने के लिए उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे दबोचा गया। घायल होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल उपचार को भेजा गया। उपचार के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ लूट, चोरी, जानलेवा हमले जैसे संगीन मामलों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। लूट की इस वारदात में यह चौथी गिरफ्तारी है। इससे पूर्व पुलिस तीन अन्य लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में हाईवे थाना इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी राकेश कुमार, एसआई रविंद्र बाबू, योगेश कुमार सहित 19 पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।
विज्ञापन





22 साल की उम्र में 10 मुकदमे, ऐश-मौज के लिए करता है लूट

मुठभेड़ में दबोचा गया अपराधी महज 22 साल का है। पुलिसकर्मी भी उसके अपराधों की लिस्ट और उम्र को देख हैरान रह गए। उसने पुलिस पूछताछ में स्वीकारा की वह गैंग के साथ रेकी करने के बाद अपराध को अंजाम देता है। लूट-चोरी की रकम से वह ऐश-मौज करता है। महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा।




चारों अपराधियों पर होगी गैंगस्टर

पुलिस लूट में शामिल इस गिरोह के सभी चार अपराधियों को पकड़कर जेल भेज चुकी है। अब इनके खिलाफ जल्द से जल्द कड़े साक्ष्यों के साथ चार्जशीट दाखिल करने व गैंग पर गैंगस्टर करने की तैयारी में है, जिससे की यह अपराधी आसानी से जमानत न पा सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें