65 कन्याओं को सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में जय भगवान गोयल और अन्य लोग।
- फोटो : Amar Ujala
श्री बरसाना धाम फाउण्डेशन और बृज प्रभात सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वधान में 65 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता जय भगवान गोयल ने कहा कि सनातन का ध्वज अब पूरे देश और दुनिया में अपना वैभव दिखा रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला मंदिर का लोकार्पण हुआ और अब यूएई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब आक्रांताओं का शासन था, लोगों के लिए अपना जीवन जीना मुश्किल हो गया था। लोगों को अपना त्योहार तक मनाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन अब वह दिन आया है, जब लोग खुलकर अपनी धर्म पूजा कर सकते हैं। बसंत पंचमी का उत्सव हमारे जीवन में नई उमंग-तरंग लेकर आता है और इस दिन मां सरस्वती का पूजन करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने लोगों से देश निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।