बलदेव में रेडीमेड की दुकान में लगी आग, बिखरा सामान।
- फोटो : MATHURA
बलदेव (मथुरा)। कस्बा में मेला रोड पर एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये के कपड़े, फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
शनिवार की रात देव कलेक्शन रेडीमेड की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कोहरे के चलते किसी को आग लगने की जानकारी नहीं हो सकी। रात को गश्त पर आए पुलिसकर्मियों एवं पड़ोसी दुकानदारों ने दुकान मालिक को आग लगने की सूचना दी। लक्खी मेला में फायर ब्रिगेड की गाड़ी थी। फायरकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया। तब तक लाखों रुपये के रेडीमेड कपड़े, फर्नीचर व अन्य सामान जल गया। दुकानदार रमेश चंद पांडेय ने बताया कि उसने तीन माह पूर्व ही रेडीमेड की दुकान खोली थी। पूरा फर्नीचर नया लगवाया था। इलेक्ट्रॉनिक सामान भी था, सब जलकर राख हो गया है। उसने बलदेव थाने में तहरीर दी है।