फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कलश शोभायात्रा और हवन के साथ हुआ महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
दीनदयाल धाम में कलश शोभायात्रा निकालतीं महिलाएं ।
विज्ञापन
फरह। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव का शुभारंभ हवन और कलश यात्रा के साथ हुआ। बालिकाओं द्वारा सजाई रंगोली ने लोगों का मन मोह लिया। मेले के पहले दिन सुबह स्मारक भवन से कलश यात्रा निकाली गई। सुबह सात बजे 108 महिलाएं सिर पर कलश धारण करके मंगल गीत गाती हुईं निकलीं। विद्या मंदिर के छात्र घोष बजाते चल रहे थे। कलश यात्रा का समापन राधाकृष्ण मंदिर पर हुआ। इस दौरान कपिल शुक्ला, बबिता पाठक, प्रधान विमलेश, रामनरेश उपाध्याय, सुनील पाठक, दुर्गेश पाठक, विमलेश गौड़ आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


इसके बाद राधाकृष्ण मंदिर में गुरुकुल वृंदावन से आए आचार्य विपिन बिहारी आर्य, आचार्य कृष्णा आर्य, मानचंद आर्य ने हवन में कराया। मेला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने सपत्नीक हवन किया। प्रचारक डाॅ. दिनेश, आर्येंन्द्र, स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल, भद्रपाल, शिव वर्मा, चेयरमैन सालिगराम बटिया, भीकम चंद दुबे, मनीष ओझा, हरीओम पाठक मौजूद रहे। शुभारंभ अवसर पर प्रदर्शनी पंडाल में विभिन्न स्कूलों से आईं सीनियर वर्ग की 63 और जूनियर वर्ग की 127 छात्राओं ने रंगोली बनाई।

इनमें पं. दीनदयाल उपाध्याय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डाॅ.भीमराव आंबेडकर, भगवान गणपति, पर्यावरण-जल संरक्षण, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाली रंगोली बनाई। शुभारंभ जगतगुरु दुर्गाचार्य साध्वी कंचन चित्रगुप्त और आचार्य महामंडलेश्वर शिवाचार्य साध्वी कृष्णा ने किया। एडी बेसिक ऐश्वर्या लक्ष्मी, पूर्व विधायक महेश गोयल, अनीता कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें