फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुआवजे का आश्वासन मिला तब हुआ किसान का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
मथुरा। किसान के शव का अंतिम संस्कार न करने पर गांव में पहुंचे विधायक व अन्य।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के रैपुरा जाट स्थित गांव भदाया गढ़ी हीरा में मिट्टी की ढाय गिरने से मरे किसान के परिजन बुधवार को मुआवजा मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार पर अड़ गए। ग्रामीणों ने किसान के शव को हाईवे पर रखकर जाम लगाने का प्रयास भी किया। जानकारी मिलने पर विधायक, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक किसान के परिजन को उचित मुआवजा का आश्वासन मिला। तब जाकर परिजन ने किसान के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

रविवार को रैपुरा जाट स्थित गांव भदाया गढ़ी हीरा निवासी बाबूराम अपने बेटे पंकज के साथ खेत में सिंचाई की पाइपलाइन को ठीक कर रहे थे। तभी उनके ऊपर मिट्टी की ढाय गिर गई। ढाय गिरने से बाबूलाल मिट्टी में दब गए। उनके बेटे पंकज ने शोर मचाया तो आसपास के किसान मौके पर दौड़े और उन्हें बाहर निकाला। परिजन किसान को लेकर अस्पताल जाते इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
परिजन ने उत्तरी बाईपास की सर्विस रोड का निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने परिजन को समझा बुझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव पहुंचे। यहां ग्रामीण मुआवजे मिलने पर अंतिम संस्कार की बात पर अड़ गए। ग्रामीणों ने किसान के शव को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रख दिया और बैठ गए। सूचना पर सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा, थानाध्यक्ष फरह त्रिलोकी सिंह, रिफाइनरी थाना प्रभारी अजय वर्मा और महिला थाने की फोर्स को लेकर मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर बलदेव विधानसभा क्षेत्र विधायक पूरन प्रकाश, एडीएम फाइनेंस डॉ. पंकज वर्मा, तहसीलदार सौरभ यादव, नायब तहसीलदार पंकज यादव मौके पर पहुंच गए।
विधायक पूरन प्रकाश, एडीएम फाइनेंस डॉ. पंकज वर्मा ने मृतक के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा के तहत 5 लाख रुपये, मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन एवं दिव्यांग बेटे को भी पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने सर्विस रोड का निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारियों से वार्ता की तो उन्होंने भी मुआवजा देने की सहमति प्रदान दी। इसके बाद शाम छह बजे के करीब किसान का अंतिम संस्कार हुआ।
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि परिजन से कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मंगलवार को ही तहरीर मांगी थी, लेकिन उन्होंने तहरीर नहीं दी। बुधवार को मुआवजा की मांग पर अड़ गए। हालांकि समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया और पुलिस की मौजूदगी में किसान के शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें