फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चालक चोरी कर ले गया 2.64 लाख रुपये से भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार के यमुना पैंठ में मैजिक छोड़कर चालक २.६४ लाख रुपये से भरा बैग ले उड़ा। सेल्समैन ने चालक के खिलाफ थाना जमुनापार में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर के गुरु कृपा सदन, शंकर विहार निवासी कपिल अग्रवाल एक बीड़ी कंपनी में सेल्समैन हैं। २५ नवंबर को वे मैजिक से यमुना, औरंगाबाद आदि इलाकों में बीड़ी की दुकानों पर सप्लाई कर रहे थे। पैंठ में दुकानदारों से करीब २.६४ लाख रुपये आए, जिसे उन्होंने ने थैले में रखकर मैजिक में चालक के पास रख दिए और सप्लाई करने लगे। लौटने पर उन्हें चालक नदारद मिला।
सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। तहरीर पर चालक दिनेश सिंह निवासी पुलिया मोहल्ला, जैंत के खिलाफ थाना जमुनापार में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें