मथुरा। बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर में सीबीएसई फु टबॉल क्लस्टर चतुर्थ का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को शुभारंभ विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने किया। विद्यालय की छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
34 जिलों से आई टीमों का स्वागत दुपट्टा पहनाकर विद्यालय प्रशासन द्वारा किया गया। विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। खेलों से परस्पर सद्भाव और सहयोग की भावना विकसित होती है। यह छोटी प्रतिभाएं निकलकर समाज और देश का नाम रोशन करती हैं। एमएलसी ने खेलों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि फुटबॉल के खेल से परिश्रम की प्रेरणा लेकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सकता है।
बृहस्पतिवार को उद्घाटन मैच में डीपीएस कानपुर की टीम ने सेंट क्लेयर्स हाईस्कूल आगरा को 2-0 से पराजित किया। प्रबंधक प्रहलाद सिंह, प्रधानाचार्य इंद्र प्रकाश दुबे, उप प्रधानाचार्य रामबाबू, शिक्षा प्रभारी एसबी सिंह, वीरपाल प्रधान, जीएस शर्मा, कोऑर्डिनेटर विपिन सिंह, पवन राघव, चंद्रेश यादव, ओम प्रकाश, रोहिताश कुमार आदि मौजूद रहे।