फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अज्ञात वाहन में फंस गई युवक की लाश, 150 मीटर तक घसीटी...दृश्य देख कांप गए लोग

Sat, 31 May 2025 09:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। जिस वाहन ने रौंदा, उसी में लाश फंस गई। शव को चालक करीब 150 मीटर तक घसीटता ले गया। शोर सुनने के बाद लाश को निकाल कर फेंक दिया और मौके से भाग निकला। 
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा शहर कोतवाली स्थित आर्य समाज रोड पर शुक्रवार को तड़के किसी वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। चालक करीब 150 मीटर तक शव को घसीटता ले गया। राहगीरों ने शोर किया तो चालक ने गाड़ी में फंसे युवक के शव को निकाला और भाग गया।
विज्ञापन


अंता पाड़ा की वाल्मीकि बस्ती निवासी गोपाल सिंह ने बताया कि उनके भाई गौरव सिंह तोमर (30) कोतवाली के सामने साड़ी के शोरूम में कार्य करते थे। शुक्रवार की तड़के वह घर से घूमने के लिए निकले थे। आर्य समाज रोड पर जनरलगंज की ओर से आते वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी माैत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का शव वाहन में फंस गया। चालक आर्य समाज फाटक से सराय तक उसे घसीटता ले गया। लोगों ने शोर किया तो चालक ने शव को वाहन से निकाला और भाग गया। गोपाल ने बताया कि उनके भाई अपने परिवार के साथ अंतापाड़े में किराए के मकान में रहते थे। जबकि अन्य परिजन वृंदावन रोड स्थित जयसिंहपुरा में रहता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें