फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गहवरवन में हुई महारास की अलौकिक लीला

विज्ञापन
गहवरवन में मौजूद राधा-कृष्ण के स्वरूप
विज्ञापन
बरसाना। शरद पूर्णिमा की दिव्य रात में गहवरवन में राधारानी की अलौकिक महरास लीला का आयोजन किया गया। चांदनी रात में जब राधा-कृष्ण की रासलीला प्रारंभ हुई तो संपूर्ण वन आस्था और भक्ति से झूम उठा।
विज्ञापन

सोमवार रात गहवरवन में विशेष रूप से सजे मंच पर राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने जब रास की शुरुआत की तो हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। गहवरवन को राधारानी की मूल रास स्थली माना जाता है। यहीं शरद पूर्णिमा की रात राधा-कृष्ण ने मतारास रचाया था। इसी कारण इस पावन स्थल पर आज भी वही दिव्यता और माधुर्य का अनुभव किया जाता है। आसपास के गांवों व दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने रासलीला के दर्शन किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें