मथुरा। 23 और 24 नवंबर को होने वाली जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गई है। अब प्रतियोगिता दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होगी। प्रतियोगिता को स्थगित करने का निर्णय वॉलीबॉल संघ की आपातकालीन बैठक में लिया गया।
जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव डॉ. डीपी शर्मा ने बताया कि 23–24 नवंबर को केआर डिग्री कॉलेज के मैदान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता होनी थी, लेकिन प्रतियोगिता को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की नई तिथि संघ जल्द ही घोषित करेगा। सभी टीम, खिलाड़ियों और संबंधित विद्यालयों, संस्थाओं को इसके बारे में आधिकारिक रूप से अवगत करा दिया जाएगा। डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रतियोगिता के बेहतर संचालन और खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
बैठक में ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय, सुनील श्रीवास्तव, शिव दत्त चतुर्वेदी, जय सिंह, हरदेव सिंह, जितेंद्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।