फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन से जंहागीरपुर की दूरी सिर्फ 5 मिनट में होगी तय

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन को मांट क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव स्थित लक्ष्मी देवी मंदिर और देवरहा बाबा समाधि स्थल से जोड़ने के लिए दो पंटून पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इससे वृंदावन से जहांगीरपुर के बीच 10 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 5 मिनट में तय हो जाएगी।
विज्ञापन



वृंदावन को जहांगीरपुर गांव स्थित लक्ष्मी देवी मंदिर से जोड़़ने के लिए पंटून पुल का निर्माण जोरों पर चल रहा है। यमुना के ऊपर केशीघाट और श्मशान घाट के बीच में यह पुल तैयार किया जा रहा है। ठेकेदार के अनुसार यह पुल 2 दिन में बनकर तैयार हो जाएगा। इस पुल को बनाने और बाढ़ के समय हटाने के साथ ही देखरेख के लिए लोक निर्माण विभाग ने 25 लाख रुपए का ठेका दिया है।

उधर, वृंदावन को मांट क्षेत्र स्थित देवरहा बाबा समाधि स्थल से जोड़ने के लिए देवरहा घाट से समाधि स्थल तक भी पंटून पुल तैयार किया जा रहा है। इस पुल के बनने में करीब 10 दिन का समय लगेगा। लोक निर्माण विभाग ने इसे बनाने और यमुना में जल स्तर बढ़ने पर हटाने के साथ-साथ देखरेख करने के लिए 20 लाख रुपए का ठेका दिया है।
विज्ञापन


ठेकेदार गिरधारी शर्मा ने बताया कि वृंदावन - मांट के बीच बन रहा पंटून पुल बुधवार तक बन कर तैयार हो जाएगा, जबकि वृंदावन- देवरहा बाबा समाधि स्थल की बीच पुल बनने में करीब 10 दिन का समय लगेगा क्यों कि इसमें लग रहे 8 पुराने पंटून की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें