मथुरा। डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) की फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाएं आज सोमवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा में कुल 8,514 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिनमें फर्स्ट सेमेस्टर के 4565 और थर्ड में 3949 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षाएं 3 नवंबर तक चलेंगी। जिनमें फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए 11 और थर्ड के लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
किसी भी गड़बड़ी या शिकायत की निगरानी के लिए डायट परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जो परीक्षा अवधि के दौरान लगातार सक्रिय रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और परीक्षा से संबंधित सामग्री की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।