फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे युवक ने धनतेरस के दिन दी जान

Fri, 28 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Suicide
विज्ञापन
- आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, पंखे पर झूलता मिला शव
विज्ञापन

- नंद विहार में एक युवक ने गृहक्लेश के चलते दी जान

आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने धनतेरस के दिन आत्महत्या कर ली। शव कमरे में पंखे पर झूलता मिला। वहीं थाना यमुनापार के नंद विहार में एक युवक ने गृहक्लेश के चलते सुइसाइड कर लिया।  
मुकेश कुमार (35) पुत्र परशुराम जाट निवासी गांव रसूलपुर मगोर्रा का शव गुरुवार देर रात अपने कमरे में झूलता मिला। पत्नी की साड़ी से बने फंदे में शव पंखे से झूल रहा था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर वालों ने शव को पंखे से नीचे उतार लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि मृतक के ऊपर कर्ज हो गया था। आर्थिक तंगी के चलते युवक ने आत्महत्या की है। उधर, उमाकांत शर्मा (34) पुत्र रमेश चंद शर्मा निवासी नंद विहार थाना यमुनापार ने शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंखे से लटके मिले शव को देख परिवारीजनों के होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने पहुंचकर शव को पंखे से उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। थाना प्रभारी संसार सिंह राठी ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। गृहक्लेश के चलते युवक ने कदम उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें