फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध पर शिकंजा : खुल रही हिस्ट्रीशीट, लग रहा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अपराध पर शिकंजा कसने के लिए अपराधियों की फाइलें खंगाली जा रही हैं। पिछले एक महीने के दौरान विभिन्न थानों में 12 से ज्यादा अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसी तरह करीब 24 बदमाशों पर गैंगस्टर लगाया गया। जिले के सभी थानों में टॉप टेन बदमाशों की सूची तैयार करने के बाद उन शातिर बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है जिन पर साइलेंट रहकर अपराध को अंजाम देने की आशंका है। एसएसपी ने इसे लेकर जिले में मुहिम छेड़ दी है, जिसके चलते सभी थानेदार अपराधियों की फाइलें खंगालने में जुटे हैं। उन लोगों को भी सूचीबद्ध किया जा रहा है, जो अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में डबल मर्डर और बैंक लूट की वारदातों के बाद से बदमाशों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी के तहत एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर जिले के सभी थानों में टॉप टेन बदमाशों की सूची तैयार की गई है। संगठित अपराध के मामले में थाना शेरगढ़, कोसीकलां, नौहझील, राया, हाईवे, रिफाइनरी, गोवर्धन, बरसाना क्षेत्र चर्चित हैं। शेरगढ़ क्षेत्र अवैध हथियार और कोसीकलां क्षेत्र अवैध शराब की तस्करी के लिए कुख्यात है। पिछले एक माह में इन क्षेत्रों के बदमाशों को सूचीबद्ध कर 12 से अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसी तरह 12 से ज्यादा पर गैंगस्टर लगाया गया है। ऐसे बदमाश निशाने पर हैं जो साइलेंट रहकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं।
अपराध को रोकने के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। कई बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है तथा गैंगस्टर भी लगाया जा रहा है। ऐसे लोगों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है जो अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। जिन थाना क्षेत्रों में अपराध अधिक रहा है वहां सतर्कता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
धारा 307 : स्वयं कराया मेडिकल परीक्षण जांच के घेरे में
धारा 307 लगाने में खेल करने पर स्वयं जाकर मेडिकल परीक्षण कराने की भी बड़ी भूमिका है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जब धारा 307 के खेल को जानने की कोशिश की तो पता चला कि मेडिकल परीक्षण को मनमाने तरीके से कराया जाता है। यह खेल मथुरा से आगरा तक है। कई मामलों में आगरा से मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसकी जांच की जा रही है कि मेडिकल परीक्षण आगरा में क्यों कराया गया। यहां से मामला रेफर क्यों किया गया। एसएसपी ने बताया कि कई मामलों की मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें