फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक ही चिता पर हुआ दंपती का दाह संस्कार

विज्ञापन
मथुरा। सौदान सिंह व राजकुमारी का फाइल फोटो। - फोटो : mathura
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। कस्बे में बृहस्पतिवार को गृहकलह के चलते पति ने पहले पत्नी के गोली मारी फिर कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को भी गोली मार ली। पहले पति की मौत हो गई, देर रात उपचार के दौरान पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। शुक्रवार को दोनों के शवों का एक ही चिता पर दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद दंपती के शव कस्बे में पहुंचे तो सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। यमुना किनारे दोनों के शवों का एक ही चिता पर दाह संस्कार किया गया। मृतकों के छोटे बेटे मौसम ने चिता को मुखाग्नि दी तो मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने मृतक के बेटे मौसम व रमन की तहरीर पर केस दर्ज किया है। इसमें पिता सौदान सिंह द्वारा मां राजकुमारी के पेट में गोली मार देने और फिर खुद के सिर में गोली मार लेने की बात कही, जिसमें दोनों की मौत हो गई। मृतक के तीन बेटे मोहित, रमन व मौसम हैं। ग्रामीण तीनों बेटों को दिलासा दिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें