आगरा-मथुरा हाईवे पर पोरी गांव के पास स्थित थाना फरह की रेपुराजाट पुलिस चौकी में रविवार सुबह कंटेनर जा घुसा। हादसे की वजह रेत लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली का गलत दिशा से आना और उसे बचाने के लिए कंटेनर का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। गनीमत रही को कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि चौकी के भवन में दरारें अवश्य पड़ गईं और जीप क्षतिग्रस्त हो गई।
एक ट्रैक्टर चंबल का बालू लेकर गलत दिशा से किसी गांव में जा रहा है। उसे बचाने की कोशिश में एक कंटेनर बेकाबू होकर हाईवे पर स्थित चौकी में जा घुसा।हादसा इतना भयानक था कंटेनर पर रखा लोहे का पार्सल बॉक्स कंटेनर से गिर गए। रोड पर रखे सीमेंट के बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए चौकी इंचार्ज के कार्यालय से टकरा कर कंटेरनर रुक गया।
हादसे के कारण चौकी के भवन में दरारें पड़ गईं। हादसे में सरकारी जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। तेज आवाज सुनकर पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को गलत दिशा से हाईवे पर ला रहा था। उसको बचाने में कंटेनर बेकाबू होकर चौकी में आकर घुस गया। इस कारण सरकारी जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिस समय हादसा हुआ उस समय चौकी के कर्मचारी दैनिक क्रिया में व्यस्त थे । कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है।