फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार इंच की दीवार पर खड़ी हो रही थी चार मंजिला इमारत

Mon, 18 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
भवन निर्माण में मानकों के उल्लंघन पर भी सोता रहा एमवीडीए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महोली रोड स्थित लोधी नगर में सोमवार को गिरी इमारत केवल चार इंच की दीवार पर खड़ी की जा रही थी। इसकी नींव भी चार इंच की दीवार पर ही बनाई गई थी। कहीं पिलर भी नहीं था। माना जा रहा है कि लगातार तीन दिन हुई बरसात से भवन की नींव कमजोर हो गई और इमारत ने सोमवार को दो जिंदगियां लील लीं।
विज्ञापन


बता दें कि जगन्नाथपुरी निवासी लक्ष्मनप्रसाद ने करीब तीन माह पहले निर्माण कार्य शुरू कराया था। शुरू से ही चार इंच की दीवार खड़ी कर निर्माण कार्य हो रहा था। नींव को ही कमजोर बनाया गया। नींव में पिलर भी नहीं थे। न ही छत पर लेंटर डाला गया था। छत को पटरी और गार्डर से पाटा गया। इससे छत भी कमजोर हो गई।

उस पर भी चार इंच की दीवार पर लगातार पहली, दूसरी और फिर तीसरी मंजिल खड़ी कर दी गई। चौथी मंजिल के लिए निर्माण कार्य शुरू हुआ। मात्र एक ईंट की दीवार पर चार मंजिल इमारत खड़ी करने पर आसपास के लोगों ने भी ऐतराज जताया था। इसके बाद भी भूस्वामी ने निर्माण कार्य जारी रखा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगोें के अनुसार एक बार विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी मौके पर आए थे लेकिन बाद में मामले को रफा-दफा कर दिया गया। इसकी परिणति सोमवार को इमारत के गिरने और दो लोगों के मरने के साथ हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें