फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश में खराब हुए नए बस अड्डे के हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बारिश के बाद भूतेश्वर नए बस अड्डे के हालात खराब हैं। बस अड्डे पर निर्माण कार्य के बीच जलभराव हो गया है। गंदगी और जलभराव की वजह से बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा आते हैं। इनमें अधिकांश श्रद्धालु आराध्य के दर्शन करने के बाद बस से सफर कर घर लौटते हैं। इसके बाद भी जिले के प्रमुख बस अड्डे पर बारिश में हालात खराब हो गए हैं। निर्माण कार्य के बीच बस अड्डे के प्लेटफार्म में हुए गड्ढों में पानी भर गया है। जगह-जगह गंदगी भी नजर आ रही है। इन हालात को देखकर यात्रियों में मायूसी नजर आई।

बुधवार को आगरा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे यात्री राकेश कुमार ने बस अड्डे की हालत देखकर हैरानी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मथुरा का बस अड्डा इतना खराब होगा। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था। उन्होंने कहा कि बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा किए जाने की जरूरत है। यात्री रामेश्वर ने भी बस अड्डे की व्यवस्थाओं को देखकर असंतुष्टी प्रकट की। उनका कहना है कि बस अड्डा बेहतर दशा में होना चाहिए। यात्रियों के लिए सारी सुविधाएं होनी चाहिए।
विज्ञापन


बस अड्डे का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। कुछ गड्ढों में पानी भर गया था। सभी स्थानों पर टाइल्स लगाई जा रही हैं। जल्दी ही बस अड्डे पर सभी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। यात्रियों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

-मदन मोहन शर्मा, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें