फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा में भी है साकार विश्व हरि की बेशकीमती संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाथरस की घटना के बाद भूमिगत हुए साकार विश्व हरि (भोले बाबा) की बेशकीमती संपत्ति मथुरा में भी है। हाईवे थाना क्षेत्र के गोवर्धन रोड स्थित इस बेशकीमती संपत्ति को भोले बाबा सत्संग ग्राउंड के नाम से जाना जाता है। अभी तक कोई निर्माण इस जमीन पर नहीं हुआ है।
विज्ञापन

प्रशासन को बुधवार को इसके विषय में पता लगा तो इसके राजस्व दस्तावेज खंगालने का काम शुरू कर दिया गया। इधर, पुलिस भी निगाह रखे हुए है। वहीं, बताया जा रहा है कि बाबा के भारी संख्या में जिले में अनुयायी रहते हैं। इसके अलावा दर्जनों ठिकाने मथुरा में हैं। खुफिया तंत्र उन ठिकानों की तहकीकात में लगा हुआ है।
मथुरा में भी समय-समय पर साकार विश्व हरि के सत्संग आयोजित होते रहे हैं। इनमें लाखों की संख्या में भीड़ जुटी है। पुलिस-प्रशासन के आयोजन के समय पर पसीने छूट जाते थे। अनुयायियों की संख्या को देखते हुए पुलिस को यातायात परिवर्तन से लेकर सुरक्षा तक के तमाम इंतजाम करने पड़े थे।
विज्ञापन


बेशकीमती संपत्ति पर हुई था बहुचर्चित एनकाउंटर
साकार विश्व हरि की बेशकीमती संपत्ति पर 11 नवंबर 2023 की रात को जिले का बहुचर्चित फारुख एनकाउंटर हुआ था। हाईवे थाना क्षेत्र की गुरुकृपा कालोनी में 3 नवंबर की रात कंठीमाला कारोबारी कृष्ण कुमार अग्रवाल व उनकी पत्नी कल्पना की हत्या और घर से बड़ी रकम और कार की लूट में 50 हजार का इनामी फारुख पुत्र करीम मंसूरी उर्फ मुल्ले निवासी मटिया दरवाजा डींग गेट, गोविंद नगर का पुलिस मुठभेड़ के दौरान एनकाउंटर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें