फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन तक पहुंचा महिलाओं को शर्मसार करने का मामला

Sat, 29 Apr 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : Astute Media
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश की कैबिनेट मंत्री (महिला कल्याण विभाग) डा. रीता बहुगुणा जोशी और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने वृंदावन की सड़कों पर आती जाती महिलाओं के फोटो खींचकर कंप्यूटर के जरिये उन्हें अश्लील बनाकर सोशल साइट पर वायरल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। 

शुक्रवार को वृंदावन पहुंचीं डा. जोशी ने उच्चस्तरीय जांच का आश्वासन दिया। राज्य मंत्री ने कहा है कि वह पूरे मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगी। शासन तक मामला पहुंच जाने के बाद एसएसपी ने पुलिस को तेजी से कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। साइबर सेल को भी जांच में लगा दिया गया है। पीड़ितों बयान भी लिए गए हैं। एलआईयू ने अपनी प्रारंभिक पड़ताल शुरू कर एक रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भी भेजी है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए एक्सपर्ट की मदद ली गई है। जल्दी खुलासा कर दिया जाएगा। आरोपी की भी पहचान कर ली गई है, लेकिन कोई निर्दोष जेल न जाए इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। 
विज्ञापन


केस आईटी एक्ट में दर्ज
महिलाओं के फोटो अश्लील बनाकर सोशल साइट पर वायरल करने के मामले में थाना कोतवाली में अज्ञात लोगों के विरुद्ध आईटी एक्ट की धारा 67 में केस पंजीकृत ककिया गया है। पीड़ितों परिवारों द्वारा खुलकर सामने न आने के कारण कनकधारा फाउंडेशन की संस्थापिका डा. लक्ष्मी गौतम की ओर से देर रात्रि को तहरीर दी गई थी। डा. गौतम का कहना है कि इस मामले में दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। यह मामला केवल पीड़ितों का नहीं, संपूर्ण नारी शक्ति का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें