फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कैंटर स्वामी गश खाकर गिरा कभी गाड़ी के आगे लेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजना (मथुरा)। नौहझील क्षेत्र की बरौठ चौकी के पास आपूर्ति निरीक्षक ने बृहस्पतिवार रात राशन के गेहूं से भरा कैंटर पकड़ा था। इसमें 280 बोरा गेहूं लदा था। कैंटर स्वामी मनोज गुप्ता निवासी टैंटीगांव शनिवार को बरौठ चौकी पहुंचा और जब्त कैंटर छोड़ने की मांग की। मना करने पर गश खाकर गिरा तो कभी परिजनों के संग कैंटर के आगे लेटा।
विज्ञापन

बात नहीं बनी तो भाकियू नेताओं को बुला लिया। एक बात तो कैंटर स्वामी ने अटैक आने की बात कहते हुए गिर गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान परिजनों ने अधिकारियों को अपशब्द भी कहे। एसडीएम प्रीती जैन ने जांच का आश्वासन दिया इसके बाद बमुश्किल कैंटर स्वामी व उसके परिजन वहां से घर को गए।
आपूर्ति निरीक्षक गौरव माहेश्वरी ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। गेहूं को जब्त कर नौहझील के राशन डीलर मुन्नीलाल के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक कैंटर स्वामी का ही पकड़ा गया गेहूं है। हालांकि कैंटर स्वामी ने इससे इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें