फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा पुलिस की मुठभेड़: चौमुहां में तस्करों से हुई फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली; 40 लाख की शराब बरामद

Sat, 26 Aug 2023 03:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जैत पुलिस ने स्वाट टीम की मदद से दो शराब तस्करों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस दौरान शराब तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। वहीं उसकी साथी ने खुद ही सरेंडर कर दिया। 
विज्ञापन
40 लाख की शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चौमुहां में नयति हॉस्पिटल के पास पुलिस की शराब तस्करों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दो तस्करों को गिरफ़्तार कर पुलिस ने करीब 40 लाख रुपए कीमत की शराब, कंटेनर व अवैध असलहा बरामद किए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


थाना जैत पुलिस व स्वाट टीम को दो शराब तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया गया  है कि शनिवार की सुबह थाना जैत पुलिस व स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर में अवैध शराब छुपा कर तस्करी के लिए ले जाई जा रही है।

पुलिस ने नयति हॉस्पिटल के पास लोहे के पुल के नीचे चेकिंग के दौरान कंटेनर को रुकवाया, तभी गाड़ी से उतरे बदमाश पुलिस पर फायर झोंकते हुए धोरेरा जंगल की तरफ दौड़ पड़े । पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पकड़े गए अभियुक्त राजस्थान के धौलपुर निवासी दशरथ त्यागी पुत्र जगदीश प्रसाद त्यागी तथा रिंकू त्यागी पुत्र मुन्नालाल बताए हैं। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दशरथ त्यागी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने कंटेनर से 451 पेटी पंजाब मार्का शराब तथा 315 बोर की एक पोनिया, दो जिंदा कारतूस बरामद किए। वहीं पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 लख रुपए बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें