फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कैंटर चालक ने लगाया कार सवारों पर लूटपाट और मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना मांट में माइल स्टोन 92 पर कैंटर चालक ने कार सवार अज्ञात लोगों पर लूटपाट एवं मारपीट करने का आरोप लगाया और मांट पुलिस को मामले की शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामले को एक्सीडेंट का बता रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पवन कुमार पुत्र यादराम सिंह निवासी सेवला सराय ग्वालियर रोड आगरा बीती रात आयशर कैंटर से फिरोजाबाद से खाली शराब के बोतल लेकर सोनीपत जा रहे थे। तभी यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 92 के समीप पीछे से आ रहीं दो कार में सवार युवकों ने कैंटर को रोक लिया और कैंटर चालक पवन कुमार से मारपीट कर दी। आरोप है कि कार सवार युवक चालक से छह हज़ार रुपये नगद और मोबाइल भी लूट कर ले गए हैं।
लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों से कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि मांट पुलिस ने लूट की घटना से इंकार किया है और मामले को एक्सीडेंट बताया है। सीओ मांट आशीष शर्मा ने बताया कि कैंटर चालक द्वारा तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें