फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: मौत के मुंह में समा गईं दो जिंदगियां, एक साथ जलीं दोस्तों की चिताएं...रो पड़ा पूरा गांव

Wed, 26 Mar 2025 12:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के फरह के रहने वाले दो दोस्तों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों दोस्त राजस्थान खाटू श्याम के दर्शन के लिए गए थे। वापस लौटते समय सड़क हादसे में दोनों की जान चली गई। 
 
विज्ञापन
एक साथ जलीं चिताएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में हुई दो दोस्तों की मौत से क्षेत्र के गांव नगला छितर में माहौल गमगीन है। देर रात दोनों शव गांव पहुंचे तो हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। मृतकों सहित पड़ोसियों के घरों में चूल्हे तक नहीं सुलगे। देर रात दोनों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


 

खाटू-श्याम दर्शन कर लौट रहे थे दोनों
थाना फरह क्षेत्र के गांव नगला छितर निवासी दो दोस्त बंटी और नवीन सोमवार को बाइक से खाटू-श्याम दर्शन कर लौट रहे थे। राजस्थान के दौसा में हुए सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजन को सौंप दिए। देर रात शव गांव पहुंचे तो परिजन शवों से लिपट कर रोने लगे।

ये भी पढ़ें -  Saint Premanand: संत प्रेमानंद का मनाया जा रहा जन्मोत्सव, 30 मार्च तक होंगे ये आयोजन; नोट कर लें समय

 
विज्ञापन

टैंकर ने रौंद दिए
गांव निवासी पप्पू का पुत्र बंटी और अमर सिंह का पुत्र नवीन दोस्त थे। दौसा के गांव जटवार में पुलिस चौकी के पास खड़े कैंटर में पीछे से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने उनकी जेब में रखे आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजन को सूचना दी थी। पूर्व प्रधान कप्तान सिंह ने बताया कि दोनों गहरे दोस्त थे, जहां जाते थे, एक साथ जाते थे।

ये भी पढ़ें -  CM Yogi: योगी के सरकार के 8 साल...दावों में सबकुछ बेमिसाल, लेकिन आगरा में नहीं बदला हाल; रुके पड़े हैं ये काम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें