फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भाजपा विधायक से प्रशासनिक टीम की नोकझोंक, जानें क्या है मामला

Mon, 19 Jun 2023 08:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

प्रशासन की टीम गत दिवस कृष्णानगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने गई थी। यहां कई दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटवाया। दुकानों पर लगे बोर्ड एवं साइनेज को हटवाया गया।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के लिए तैनात जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कृष्णानगर क्षेत्र में बीते दिन अतिक्रमण हटवाने गई प्रशासन की टीम की भाजपा के एक विधायक से नोकझोंक हो गई। इसके बाद टीम यहां से बिना कार्रवाई के चली गई। यहां से आगे बढ़ने के बाद टीम ने कुछ दुकानों पर कार्रवाई की तो कई बड़ी कंपनियों के शोरूम पर कृपादृष्टि बरसाई।

यहां का है मामला

प्रशासन की टीम गत दिवस कृष्णानगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने गई थी। यहां कई दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटवाया। दुकानों पर लगे बोर्ड एवं साइनेज को हटवाया गया। इसी क्षेत्र में रहने वाले भाजपा के एक विधायक के यहां भी टीम पहुंची। टीम ने विधायक के आवास के आगे हो रहे अतिक्रमण को हटवाने के लिए कहा तो इस पर विधायक और टीम के बीच में काफी बहस हो गई।

ये लगाया आरोप

जिसके बाद टीम बिना कार्रवाई के यहां से निकल कर आगे बढ़ गई। यहां से आगे बढ़कर प्रशासन की टीम कंप्यूटर के शोरूम पर पहुंची। व्यापारी पंकज खंडेलवाल का आरोप है कि टीम ने बिना लिखित सूचना के ही उसके यहां कार्रवाई करते हुए उसके बोर्ड व साइनेज तोड़ दिए। इससे उसका करीब 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हो गया। यह भी आरोप लगाया कि अन्य बड़ी कंपनियों के शोरूमों पर प्रशासन की टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें