फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने अब तक नहीं बताया कितने डाले गए वोट : रावत

Tue, 09 May 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राज कुमार रावत ने कहा है कि प्रशासन ने उन्हें अब तक नहीं बताया कि 4 मई को कितने वोट डाले गए। किस बूथ पर कितने वोट हैं इसकी जानकारी देने को प्रशासन तैयार नहीं है तो मतगणना कैसे ईमानदारी से करा पाएगा।
विज्ञापन


रावत ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि हमने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि किसी ईमानदार अधिकारी के पर्यवेक्षण में मतगणना कराई जाए। उनके साथ सहयोगी दल सपा-रालोद के प्रतिनिधि भी रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने प्रशासन पर एकतरफा काम करने का आरोप लगाया। सपा के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह और महानगर अध्यक्ष रितु गोयल ने कहा कि यदि ईमानदारी से मतों की गिनती नहीं की गई तो सपा सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगी। रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने बताया कि प्रशासन का यही रवैया रहा तो मतगणना निष्पक्ष होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें